फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन के तलाश में पुलिस ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


रेणुकूट। पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह पर दर्ज मुकदमे को लेकर नगर का माहौल गर्म होता जा रहा है। मंगलवार रात कई थानों की फोर्स और पीएसी ने चेयरमैन की तलाश में कई स्थानों पर छापे मारे। पूरे नगर का फ्लैग मार्च करने के साथ ही अध्यक्ष के परिजनों े से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह का आरोप है कि नगर पंचायत के सफाई कर्मी स्वच्छ भारत अभियान के तहत वार्ड छह की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद 11 लोगों ने सफाई कर्मियों को गाली दी और मारपीट की। इस संबंध में पत्र देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। सफाई कर्मी मुन्ना, शीशपाल, सुनील, राजेश, राजू आदि का कहना है कि उनके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई, लेकिन पुलिस मुकदमा नहीं लिख रही है। नगर पंचायत कर्मियों के साथ मारपीट करने वालों के साथ पुलिस के मुकदमा न लिखने से लोगों में आक्रोश है। मंगलवार की आधी रात तक एएसपी के नेतृत्व कई थानों की फोर्स व पीएसी के जवान पूरे नगर का भ्रमण करते रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके भाइयों की तलाश में कई जगह गए, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घर में मौजूद महिलाओं से बहस की। अध्यक्ष का कहना है कि पुलिस झूठा मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार करना चाह रही है। उनका कहना है कि खुद पर दर्ज हुए झूठे मुकदमे के संबंध में वह मंगलवार को एसपी से मिलने जिला मुख्यालय गए थे, लेकिन एसपी ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें