चोपन। चोपन-मरकरी मार्ग पर महलपुर गांव के पास बिजुल नदी पर बने पुल का एप्रोच(संपर्क) मार्ग एक बार फिर से ध्वस्त हो गया है। पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान मार्ग के ध्वस्त होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। करीब एक माह पूर्व भी इसी तरह से एप्रोच मार्ग दोनों तरफ से ध्वस्त हो गया था, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। इसे संज्ञान में लेकर पुन: निर्माण कार्य कराया गया था, जो कि घटिया कार्य होने के चलते फिर से एक बार ध्वस्त हो गया। लोगों का आरोप है कि कार्यदायी संस्थानों द्वारा सड़क निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती गई है। लोगों ने एप्रोच मार्ग सही कराने की मांग की है।