फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर जिला प्रशासन का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति इंटर कालेज गुरमुरा के छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज और कालेज में व्याप्त दुर्व्यवस्था के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए राबर्ट्सगंज के मेन चौक पर रविवार को एनएसयूआई ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने अविलंब प्रशासन ने कालेज की दुर्व्यवस्था को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे राबर्ट्सगंज नगर के विभिन्न मार्गों जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मेन चौक पर पहुंच कर पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कालेज में मीनू के अनुसार समय से भोजन नहीं दिया जाता है। शुद्ध पेयजल का इंतजाम नहीं है। जिन कमरों मेें बच्चे रहते है उसके आसपास कूड़ों का ढेर लगा हुआ है। बावजूद इसके जिला प्रशासन कालेज के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय मौन धारण किया है। इसको संगठन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। जिला महासचिव आकाश वर्मा ने कहा कि दुर्व्यवस्था को दूर करने की मंाग को लेकर कालेज के छात्र 12 सितंबर को सड़क पर उतर गए। पुलिस ने छात्रों को लांठियों से पीट कर भगा दिया। इसमें कई छात्र चुटहिल हो गए। नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, ओम यादव ने कहा कि जिला प्रशासन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किया तो संगठन वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। मृदुल मिश्रा, हिमांशुपति तिवारी, रामाज्ञा तिवारी, विनय, हरिओम यादव, विकास सिंह, शुभम, प्रियांशू सोनकर, गोविंद शर्मा, आकृब, मुख्तार, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें