दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव की एक विवाहिता महिला की जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज के बाद मौत हो गई। पिंकी (25) पत्नी कमलेश निवासी दुम्हान बीमार थी। इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक महिला की परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।