फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को जंक फूड के खतरे से किया आगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय क्षेत्र स्थित संत जोसेफ स्कूल के 41 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को जंक फूड के खतरे से आगाह किया गया। इस मौके पर जंक फूड मेनेस का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संजीवनी चिकित्सालय के विभागाध्यक्ष निश्चेतक डा. चार्ल्स संजीव पीटर्स ने जंक फूड से होने वाले नुकसान पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर ‘जंक फूड-ए मेनेस’ का विमोचन भी किया गया। डा. संजीव पीटर्स ने कहा कि फास्ट या जंक फूड जिह्वा को तो प्रिय होते हैं किंतु शरीर के लिए हानिकारक होते हैं। अपनी दिल की बात को सुनकर हम पिज्जा, बर्गर, चाट, चाऊमीन इत्यादि बाहरी खाद्यों का सेवन करते हैं जो बेहद हानिकारक हैं। प्रधानाचार्य फादर वाल्टर डिसिल्वा ने कहा कि यदि हम इन हानिकारक किंतु क्षणिक प्रिय खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करने से हम स्वस्थ रहे सकते हैं। इनके सेवन से शारीरिक और मानसिक नुकसान के साथ ही मोटापे में भी वृद्धि होती है। यह कई रोगों का कारण बनता है। इस अवसर शिक्षक सीएस जोशी ने अतिथियों का परिचय कराया। इससे पहले छात्रों ने स्वागत गीत के जरिए मेहमानों का आदर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे। छात्रों को विद्यालय के गरिमामयी इतिहास से भी अवगत कराया गया। विद्यालय गीत के माध्यम से छात्रों व शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें