सोनभद्र । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कैलाश मानसरोवर यात्रा पर भाजपा के केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे व प्रवक्ता संबित पात्रा के कथित अभद्र टिप्पणी से आहत भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज नगर में जुलूस निकाला और पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबादी की।
कार्यकर्ताओं ने पूर्व महासचिव शत्रुंजय मिश्रा व जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव धीरज पांडेय के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज नगर के पूरब मोहाल से जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। जुलूस की शक्ल में कचहरी चौराहे पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने दोनों नेताओं का पुतला फूंक कर उन्हें मत्रीमंडल व पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा की लगातार विफलताओं से जूझ रही मौजूदा केंद्र सरकार के मंत्री व प्रवक्ता बौखला गए है। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अभद्र टिप्पणी करने वाले नेताओं पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए उन्हें बर्खाश्त करने की मांग की। कहां कि यही हाल रहा तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है । सभा को जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव धीरज पांडेय, पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष सूरज प्रसाद यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष अरविंद सिंह, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, युवा नेता प्रमोद पांडेय उर्फ दीपू, मदन श्रीवास्तव, मृणाल सिंह ने संबोंधित करते हुए सभी ने अभद्र टिप्पणी के लिए दोनों नेताओं से माफी मांगने की मांग की। इस मौके पर राहुल सिंह, जितेंद्र देव पांडेय, आकाश वर्मा, अंशू मिश्रा, विशिष्ठ चौबे, बसावन गुप्ता, अभिनेष मौर्य, राधेश्याम पटेल, रजत पांडेय, मनोज मिश्रा व लल्लन सिंह उपस्थित रहे।