फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवरियों के पोशाक में तैनात रहेंगे 250 पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। श्रावण मास के अंतिम और चौथे सोमवार को गुप्तकाशी में विराजमान उमा-माहेश्वर की दरबार में कांवरियों एवं शिव भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर एसपी आरपी सिंह ने मंदिर परिसर व कांवर यात्रा में कांवरियों की पोशाक में करीब ढाई सौ दारोगा, पुरुष, महिला सिपाही समेत अन्य जवानों की तैनाती की है। पुलिस कर्मी अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सुप्रिसद्ध शिवद्वार स्थित उमा-माहेश्वर समेत अन्य शिवालयों में कांवरियों एवं श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर और मिर्जापुर से गंगा नदी से जल लेकर शिवद्वार में एक लाख से अधिक कांवरियों और करीब 30 से 35 हजार डाक बम के पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा 50 से अधिक श्रद्धालु भी बाबा के दरबार में मत्था टेकेंगे। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। एसपी ने मंदिर परिसर और कांवर यात्रा में लगभग ढाई सौ दारोगा, हेड कांस्टेबल, महिला एवं पुरूष सिपाहियों को तैनात किया है। कांवरियों के जत्थे में अलग-अलग पुलिसकर्मी चलते रहेंगे। प्रत्येक पांच सौ मीटर की दूरी पर कांवरियों के वेष में पुलिसकर्मी चलते रहेंगे। रात में कांवरिए जहां रूकेंगे वहीं पर पुलिसकर्मी भी रूकेंगे। कांवरियों के वेष में चलने वाले पुलिस कर्मी अराजक तत्वों को चिन्हित कर रास्ते में जगह-जगह तैनात पुलिस कर्मियों एवं थानों की पुलिस को बताएंगे। इसके बाद पुलिस अराजक तत्वों को पकड़ कर कार्रवाई करेगी। एएसपी मुख्यालय अरूण कुमार दीक्षित, नक्सल एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी, सदर ज्ञान प्रकाश राय अलग-अलग भ्रमण कर जायजा लेते रहेंगे। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कहा कि कांवरियों की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। जिन शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमडने की संभावनाएं है वहां पर जरूरत के अनुसार फोर्स की तैनाती की गई है।
बोल बम के जयकारे के साथ कांवरिया रवाना
सोनभद्र। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिवद्वार में जलाभिषेक करने के लिए शुक्रवार को विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर और मिर्जापुर के बरैरिया घाट से गंगाजल लेकर कांवरिया रवाना होने लगे थे। विद्यानों ने मंत्रोचार के साथ कांवर का पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद शिव भक्त कंधे पर कांवर लेकर बाबा के दरबार के लिए रवाना हुए। चिलचिलाती धूप में नंगे पांव शिव भक्त बोल-बम का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। रास्ते में कई जगहों पर श्रद्धालुओं की ओर से कांवरियों के लिए जलपान और भोजन का इंतजाम किया गया था। प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी सुरक्षा के मद्देनजर भ्रमण करतेे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें