अनपरा। जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में तापीय परियोजना के ए, बी और डी परियोजना में कार्यरत संविदा मजदूरों के 14 सूत्री मांग को लेकर मैटेरियल गेट के सामने श्रमिकों का अनिश्चित कालीन धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बरसात के बावजूद श्रमिक पूरे उत्साह के साथ धरना स्थल पर डटे रहे।
संयुक्त संघर्ष समिति के मंत्री और ठेका मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पाल ने मजदूरों ने कहा कि परियोजना प्रबंधन जिस तरह मजदूरों का शोषण लंबे समय से कर रहा है, उसका अंत हो कर रहेगा। श्रम कानूनों का उल्लंघन प्रबंधन के लिए भारी पड़ेगा। अबकी बार मजदूर बिना मांग माने अनशन से वाले नहीं है। उन्होंने प्रबंधन से अपनी जिद छोड़ मजदूरों की मांगों को तत्काल मानने का आग्रह किया। शिवकुमार उपाध्याय, गुड्डू और उज्ज्वल गांगुली ने सभी मजदूरों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। इस दौरान यह तय हुआ कि श्रमिक बिना सुरक्षा उपकरण के कार्य भी नहीं करेंगे। इस दौरान गनेश सिंह, संजय शर्मा, बृजराज सिंह, मुन्ना मलिक, शिवकुमार सोनी, केदार सिंह, अम्बालाल महतो, शिवनारायण, रामकेवल, मुस्ताक अहमद, सुगनी देवी, कबूतरी देवी, ओमप्रकाश सिंह, रामअशीष सिंह उपस्थित रहे।