बीजपुर। म्योरपुर ब्लाक के जरहां के टोला हड़बढ़िया के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है। सैकड़ों की आबादी वाले इस टोले में सरकारी हैंडपंप नहीं है। जिससे रहवासियों के समक्ष पेयजल का घोर संकट है।
पिछड़ी जाति के इस टोले में अपने द्वारा बनवाये गये दो कूप है, जो जल स्रोत के नीचेझ् खिसक यजाने से थोड़ा पानी एकत्रित होने पर: बाल्टी से निकालकर गला तर करते है।समस्या से जूझ रहे रहवासी संबंधितों से समाधान के लिए कई बार शिकायत की लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीण केशव, शिवलोचन, अत्री लाल, हीरालाल बताते है कि इस टोले के पेयजल के लिए मात्र एक सरकारी कुंआ बनवाया गया है जो आज भी आधा अधूरा है । उसमें पानी नहीं है। निजी कुओं के जरिये पानी इकठ्ठा होने पर किसी तरह से दूषित पानी प्रयोग किया जा रहा है। पहले अजिर नदी से पानी लाकर दैनिक कार्य कर किया जाता था लेकिन भीषण गर्मी की वजह वह भी सुख गई है और कोई दूसरा विकल्प पानी का नहीं है, जबकि पानी किल्लत को दूर करने के लिए जिला प्रशाशन द्वारा टैंकर से जलापूर्ति करने का फरमान जारी किया गया है ।