सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दारोगा के फेसबुक अकाउंट से फोटो चुराकर इस्तेमाल करने के मामले में मंगलवार को प्रिया सिंह चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी महिला अलग-अलग नाम से आईडी बनाकर दारोगा के फोटो का इस्तेमाल कर रही है।
वर्ष 2017 में जिले में तैनात रहे दारोगा आशुतोष सिंह का आरोप है कि प्रिया सिंह चौहान ने उसके फेसबुक से फोटो स्कैन करके अपनी कूटरचित आईडी में फोटो लगाकर उपयोग कर रही है। कभी सुप्रिया, कभी अप्रिता सिंह के नाम का उपयोग कर खुद को लखनऊ विश्व विद्यालय की छात्रा बताती है। कभी शोध छात्रा तो कभी उपनिरीक्षक वाराणसी मेें तैनात बताती है। वहं विभिन्न नामों से आईडी बना कर प्रार्थी के फोटो का उपयोग कर रही है। इसकी जानकारी होने पर मैंने प्रिया से पूछा कि तुम मेरे फोटो का इस्तेमाल क्यों कर रही हो तो वह धमकी देने लगी। पुलिस का कहना है कि आशुतोष सिंह की तहरीर पर मध्य प्रदेश के अनुपुर के पैरापर कालोनी निवासी प्रिया सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और धमकी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।