फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में चलाया सफाई अभियान, स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को एसडीएम अतुल वत्स के अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया। इसमें अफसरों ने नगर के विभिन्न हिस्सों में सफाई की और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सुबह करीब सात बजे एसडीएम, सीओ सुनील विश्नोई, तहसीलदार मृत्युंजय सिंह, ईओ प्रद्युम्न, कोतवाल विनोद यादव समेत अन्य ने टीम बनाकर जगह-जगह सफाई की।
विज्ञापन

लोगों ने सड़कों पर झाड़ू लगाया, सड़क पर बिखरे कूड़ों को समेट कर डस्टबिन में डाला। साफ सफाई के दौरान तहसील परिसर सहित अन्य स्थानों पर एसडीएम ने झाड़ू लगाकर कूड़ों को डस्टबिन में डाला। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए साफ सफाई अहम है। इसके लिए आप स्वयं सजग रहें और हमेशा सड़कों के किनारे रखे डस्टबिन का प्रयोग करें। साथ ही गंभीर बीमारियों से बचने के लिए हमेशा स्वच्छ वातावरण रखें। उन्होंने कुछ जगहों की खुली नालियों को ढकने का निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार, सभासद व कर्मचारियों ने भी सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें