फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के लिए वोटरों का परिक्रमा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद के 69 सहकारी समितियों पर मंगलवार को सचिवों की देखरेख में नामांकन पत्रों के वापसी और चुनाव चिह्नों का आवंटन किया गया। 29 जनवरी को मतदान, वोटों की गिनती और चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

सागोबांध: म्योरपुर ब्लॉक के सागोबांध सहकारी समिति पर निर्वाचन अधिकारी अमरेंद्र सिंह की देखरेख में नामांकन पत्रो की वापसी तथा चुनाव चिह्न का आवंटन किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 14 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था, जिसमें बालमुकुंद जायसवाल ने नामांकन वापस ले लिया। चुनाव मैदान में 13 उम्मीदवार थे, जिसमें पांच सीटों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। शेष सीटों पर भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया। इसी तरह से अन्य समितियों पर नामांकन पत्रों की जांच कर प्रतीक चिह्न आवंटित हुआ। एआर को-आपरेटिव त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा कि जिन समितियों पर चुनाव के लिए नामांकन हुआ था, वहां पर चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। आयोग के निर्देशानुसार चुनाव को निष्पक्ष ढंग से कराने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उधर सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा सहकारी समिति पर भाजपा सरकार के इशारे पर सहकारी समिति के चुनाव में अधिकारी और कर्मचारी काम कर रहे हैं। सरकार के दबाव में वोटरलिस्ट में भारी पैमाने पर फर्जी मतदाताओं का नाम शामिल किया गया है। साजिश के तहत कई उम्मीदवारों का पर्चा खारिज कर दे रहे हैं। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कहा कि सहकारी समिति के चुनाव में हो रही मनमानी पर रोक नहीं लगी तो पार्टी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें