सोनभद्र। आगामी दो फरवरी को लगभग तीन लाख लोगों की मदद से आयोजित होने वाली 130 किमी लंबी स्वच्छता जागरूकता मानव श्रृंखला के रूट का सोमवार को डीएम पीके उपाध्याय एवं एसपी आरपी सिंह ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों को संपर्क किया। जिले के लिए ऐतिहासिक स्वच्छता जागरूकता मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील की। इसके अलावा प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों, स्वच्छता निगरानी समिति के सदस्यों, सांसद, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष, सभासदों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों से अपील की कि वे दो फरवरी को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक स्वच्छता मानव श्रृंखला को सफल बनाकर साफ-सफाई के प्रति जन जागरूकता के साथ ही सोनभद्र का नाम प्रदेश एवं देश स्तर पर सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया जा सके। इस मौके पर एडीएम उमाकान्त त्रिपाठी, केबी सिंह, एएसपी डॉ. अवधेश कुमार सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।