फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूत कताई प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बनवासी सेवा आश्रम छात्रावास शाखा दुद्धी में रविवार को दोपहर केआरडीपी योजना एवं खादी सुधार तथा विकास कार्यक्रम के तहत सूत काटने हेतु महिलाओं के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ डॉ. आरके सिंह, बनवासी आश्रम की महामंत्री शोभा बहन, क्षेत्राधिकारी रामलाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खादी सुधार कार्यक्रम के संयोजक लालबहादुर ने कहा कि अभी शुरुआती दौर में 20 से 25 महिलाओं को सूत कातने का प्रशिक्षण देकर महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि महिलाएं खुद को स्वावलंबी होकर अपने पैरों पर खड़ा हो सकें और अपनी जीविकोपार्जन कर सकें। प्रशिक्षित महिलाओं को दो सौ रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे और इन्ही में से इनका बीमा स्वास्थ्य आदि की भी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, कोतवाल विनोद यादव, रविंन्द्र जायसवाल, जितेंद्र चंद्रवंशी, चित्रांगन दुबे, राजाराम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें