फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिनों बाद खुलेगा न्यायालय, आज से होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने जनपद न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित होने से न्यायालय बंद रहा। अब आठ दिनों बाद सोमवार को न्यायालय खुलेगा और पहले की तरह कामकाज होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया था। 24 दिसंबर को रविवार होने की वजह से एक दिन पहले ही न्यायालय बंद हो गया। आठ दिनों तक राबर्ट्सगंज स्थित जनपद न्यायालय एवं उसके अधीनस्थ न्यायालय, दुद्धी वाह्य न्यायालय तथा एडीजे अनपरा न्यायालय में शीतकालीन अवकाश रहा। न्यायालय बंद होने से वादकारियों को काफी परेशानी हुई, क्योंकि उनके मुकदमों की सुनवाई ठप रही तथा जो अभियुक्त जेल में निरूद्घ रहे उनकी भी पैरवी नहीं हो सकी। अब नए साल में सोमवार से न्यायालय खुलने के बाद कामकाज पहले की तरह शुरू हो जाएगा और मामलों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें