फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली आएंगे सिंगरौली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली (सोनभद्र)। सिंगरौली में लगातार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता की लोकप्रियता व लोगों की मांग को देखते हुए इस वर्ष भी सिंगरौली में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बार की प्रतियोगिता बेहद खास होगी। 27 जनवरी से बैढ़न के चुनकुमारी स्टेडियम में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता के फाइनल (29 जनवरी) में बतौर मुख्य अथिति अंतर्राष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली सिंगरौली आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक व भाजपा युवा नेता सुरेश शर्मा ने बताया कि गरिमा ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके संरक्षक मंडल में सिंगरौली विधायक, महापौर शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय रेसलर द ग्रेट खली का सिंगरौली में आना अपने आप में ही एक बड़ी उपलब्धि है। यह भी बताया कि प्रतियोगिता में बतौर रेसलर भाग लेने पंजाब के महाबली मंजीत सिंह गोल्ड मेडलिस्ट भी आ रहे हैं। मंजीत स्व. दारा सिंह के सगे भतीजे हैं। इसके अलावा राजस्थान से ज्वाला पहलवान, हरियाणा से बग्घा सिंह, मथुरा से अशोक पहलवान, दिल्ली से रंजीत सिंह, जबलपुर से दिलबाग सिंह फौजी, देहरादून से मो. गनी, उत्तरांचल से शंकर थापा, कोल्हापुर महाराष्ट्र से शनि पहलवान व नेपाल काठमांडू से देवा पहलवान भी शिरकत कर प्रतियोगिता में हाथ आजमाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें