फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाजनों ने निकाली पदयात्रा, नुक्कड़ सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । बिजली का दाम बढ़ाए जाने के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को ककरी से पदयात्रा निकाली और कई स्थानों पर नुक्कड़ सभा कर राज्यपाल को संबोंधित ज्ञापन अनपरा थानाध्यक्ष को सौंपा। इस दौरान लोगों ने बिजली की दरों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

ओबरा विधानसभा से सपा पूर्व प्रत्याशी रवि गोंड़ उर्फ बड़कू के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। ककरी से निकली पदयात्रा कोलगेट, परासी, अनपरा बाजार, काशी मोड़ पहुंची। इन स्थानों पर सपाजनों ने नुक्कड़ सभा भी की और प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। वक्ताओं ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में लुभावने वायदे करने वाली प्रदेश सरकार चुनाव खत्म होते ही बिजली के दामों में भारी वद्धि कर जनता को धोखा देने का काम किया है। राज्य सरकार अपने वायदे के अनुसार ग्रामीणों को 18 घंटे व शहर के उपभोक्ताओं को 22 घंटे बिजली देने में नाकाम रही है। ग्रामीण उपभोक्ताओं पर बेहिसाब भार डाल दिया गया है। आम उपभोक्ता भी इस बढोत्तरी से पस्त पड़ जाएंगे। वक्ताओं ने बिजली के बढ़े दर को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय यादव, प्रशांत सिंह, प्रकाश यादव, हाफिज फुलील, रामचंद्र यादव, गैवी यादव, शंकर दयाल वैसवार, शिवानंद यादव, कृष्णा यादव, विनित जायसवाल, अजय सिंह, विजेंद्र गुप्ता व अखिलेश सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें