कोरची में बालू डंप कर अवैध कारोबार में लिप्त छह व्यक्तियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद बाद सभी का चालान कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि अनिल कुमार निवासी कोरची, दया गोंड़ निवासी रजखड़, राजकुमार यादव निवासी अभयचंद्रपट्टी थाना बक्सा, अशोक यादव निवासी सेमर, वीरेंद्र यादव निवासी देवापर थाना मडियाहूं, जितेंद्र कुमार मौर्य निवासी जलालपुर, जौनपुर का विभिन्न धाराओं और भारतीय वन संरक्षण अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया। बता दें कि गत शुक्रवार की रात्रि करीब डेढ़ बजे कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेरेबंदी कर पांच बालू लदे ट्रक को कब्जे में लिया था। इस दौरान मिली जानकारी के आधार पर छह की गिरफ्तारी की गई।