फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब से करें तौबा, बच्चों को बनाएं शिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय आदिवासी महासंघ की तरफ से रविवार को महारानी दुर्गावती स्मारक स्थल पर आदिवासी राजा वीर नारायण परिनिर्वाण दिवस बनाया गया। कुलदेवता बड़ादेव का पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लल्लन प्रसाद गोंड़ ने कहा कि शराब परिवार को बर्बाद कर देता है। इससे परहेज करें और अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। विशिष्ट अतिथि शंकर सिंह, राजेश सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों का कटान रोकने की अपील की। तीन सौ कंबल का वितरण किया गया। फौजदार सिंह परस्ते ने एकजुटता का आह्वान किया। प्रधान रामफल यादव, चंद्रिका प्रसाद, दरोगा, रामशरण सिंह, सुरेंद्र पोयम, हीराराम, अमर सिंह, सत्यनारायण, अनिल, रामप्यारे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें