फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक राज शेखर सिंह की अगुआई में नगर में जागरूकता रैली निकाली गयी। सभा में बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य ऋचा प्रतिहार, आरएन सिंह, ओबरा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसके मिश्रा, शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी, इस्लामिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रियाज अहमद सहित कई लोगों ने भारतीय मूल के वैज्ञानिक सीबी रमन, डॉ. अब्दुल कलाम आदि वैज्ञानिकों के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालकर बच्चों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

यह रैली नगर के गांधी मैदान, परियोजना अस्पताल, बैंक रोड आदि जगहों पर निकालकर लोगो को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कालेज ओबरा, शिक्षा निकेतन इंटर कालेज, ओबरा इंटर मीडिएट कालेज, इस्लामिया इंटर कालेज, गुरुद्वारा इंटरमीडिएट कालेज चोपन, स्वामी सत्यानंद सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया।
इसके पहले विज्ञान प्रद्योगिकी जागरूकता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राज्य शेखर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्राज्वलित करके किया। बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य ऋचा प्रतिहार ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मूल उद्देश्य बच्चों में विज्ञान को लेकर जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सीवी रमण तथा डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ने विषम परिस्थितियों में देश के लिए एक से बढ़कर एक आविष्कार किया था। उसी तरह विज्ञान के प्रति बच्चों में वैज्ञानिक सोच पैदा करना ही इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें