फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकार के लिए खरवारों ने उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकार के लिए खरवारों ने उठाई आवाज
विज्ञापन

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान परिसर में रविवार को प्रादेशिक खरवार सभा का अधिवेशन एवं चुनाव हुआ। इसमें खरवारों अपने हक और अधिकार के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस दौरान निवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार और विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि खरवार समाज अपने संगठन के द्वारा समाज को मजबूत करने का काम किया है। कहा कि जिले के जंगली और मैदानी इलाकों में निवास करने वाले खरवार समाज के विसंगतियों को दूर कराकर सुगमता पूर्व जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराएंगे। शासनस्तर से खरवार समाज के विसंगतियों को दूर करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। विशिष्ठ अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विनोद खरवार, प्रदेश महामंत्री विद्याशंकर खरवार, रामनाथ खरवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगौती प्रसाद, चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश ने कहा कि हक के लिए खरवार समाज के लोगों को एकजुट होना पड़ेगा। देवरिया के जिलाध्यक्ष गुरूज खरवार, अमरदेव सिंह खरवार, प्रोफेसर आरएन सिंह, चर्तुभुल खरवार, राजेश खरवार, नागेंद्र खरवार, देव नारायण खरवार, शिव कुमार राही, रामवृक्ष खरवार, जवाहिर सिंह, लाल बहादुर खरवार, लालता प्रसाद खरवार ने सांसद के समाज के लोगों की समस्याओं को रखा। संचालन धर्मेश खरवार ने किया। शीतला आचार्य, अवधनारायण खरवार, हरिहर प्रसाद खरवार, विनोद खरवार, अतेंद्र सिंह खरवार, महेंद्र खरवार, शिव नारायण, बुद्विराम सिंह, संगीता, संतोष, शिवदास शास्त्री, सुरेश खरवार, जीत सिंह खरवार, रामवृक्ष खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें