फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। हत्या कर युवक का शव बालू में दबाने के मामले में हत्यारोपियों को गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को राबर्ट्सगंज के मुख्य चौक पर लोगों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बताते चले कि छह दिन से लापता राबर्ट्सगंज के साई चौक के समीप रहने वाले रमेश सोनी का शव उसके घर से करीब सौ मीटर दूरी पर शशिभूषण जालान के चहारदिवारी में बालू के अंदर ढका मिला था। दोपहर करीब एक बजे राबर्ट्सगंज में वाहन से शव पहुंचा तो मेन चौक के पास घरवालों समेत अन्य लोगों ने चक्काजाम कर दिया। सड़क पर जिस वाहन में शव था उसे खड़ा करा दिया। चहारदिवारी के अंदर शव पहुंचाने और जांच कर सच्चाई का पता लगाने की मांग की। कहा कि रमेश या उन लोगों को किसी व्यक्ति से कोई विवाद नहीं है। परिवार के लोगों का कहना था कि शव मिलने के 24 घंटे बीत गए, लेकिन अभी तक पुलिस घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हत्यारोपियों की गिरफ़्तार नहीं होगी तब तक वे लोग जाम समाप्त नहीं करेंगे। चौकी इंचार्ज अवधेश यादव ने जाम करने वालों से वार्ता कर उन्हें अविलंब रमेश की मौत कैसे हुई इसका खुलासा करने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। करीब एक घंटे जाम होने से चौक के चारों तरफ वाहनों की कतारें लग गई थी। घनश्याम, राजेश, छोटू, दीपक केशरी, मोनू पांडेय, टोनी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें