फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करने से मना करने पर पत्नी को जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली के कांशीराम आवास में 28 दिन पूर्व संदिग्ध हाल में झुलसी महिला ने पति और एक युवती पर जलाने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है। अस्पताल में छुट्टी मिलने के बाद उसने पति और युवती के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। उसका आरोप है कि दूसरी शादी करने से मना करने पर दोनों ने मिलकर उस पर केरोसिन का तेल छिड़कर आग लगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए तहरीर में उर्मिला ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात पन्नूगंज थाना क्षेत्र के राजू से हुई थी। घर वालों के विरोध करने के बावजूद उसने युवक से शादी रचा ली। दोनों कांशीराम शहरी आवास में रहने लगे। 12 जून की सुबह करीब दस बजे पति एक लड़की को लेकर घर आया। लड़की से शादी करने करने की बात कहने लगा। उसने दूसरी शादी करने से मना किया तो दोनों मिलकर केरोसिन का तेल छिड़क कर आग लगा दी। उसे तड़पता छोड़ दोनों फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। पति अस्पताल में भी नहीं आया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने पति की तलाश की तो उसका पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें