सोनभद्र (ब्यूरो)। समाज कल्याण विभाग से संचालित राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास उरमौरा व राजकीय अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास बीचपई में कक्षा नौ स्नातकोत्तर तक की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदन पत्र का वितरण किया जा रहा है। डीएम पीके उपाध्याय ने कहा है कि जो छात्र-छात्राएं प्रवेश लेना चाहते हैं वे किसी भी कार्य दिवस में अधीक्षक के कार्यालय में आवेदन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक जमा कर सकते हैं। छात्रावास की कुल क्षमता का 70 प्रतिशत अनुसूचित जाति, अनुुसूचित जनजाति, 30 प्रतिशत पिछडे़ वर्ग, सामान्य वर्ग लिये आरक्षित है। दिव्यांग छात्र, छात्राओं को वरीयता प्रदान की जायेगी।