फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसंवा ने काम रोको आंदोलन की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनियों में क्षेत्रीय बेरोजगारों को रोजगार को लेकर आंदोलनरत सोनांचल संघर्ष वाहिनी ने बुधवार को खड़िया में बैठक की। इस दौरान सात जुलाई को आउटसोर्सिंग कंपनी बीजीआर का काम रोको आंदोलन के सफलता की रणनीति बनाई गई। कहा गया कि नौ जून की भूख हड़ताल के दौरान जो वायदे किए गए थे, वह अभी तक पूरे नहीं किए गए, मजबूरन काम रोको आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

संयोजक रोशनलाल यादव ने कहा कि नौ जून को भूख हड़ताल के समय एनसीएल प्रबधंन और प्रशासनिक अमले ने जनप्रतिनिधियों का कोटा समाप्त करने की बात कहते हुए, पारदर्शी तरीके से विस्थापितों और क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार देने और इसके लिए सेल गठित करने का वायदा किया था लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया। प्रधान महासचिव पुष्पेंद्र चौधरी ने कहा कि क्षेत्रीय बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने के लिए चलाया जा रहा आंदोलन अब युवाओं की आवाज बन चुका है।
सोनांचल स्टूडेंट्स यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष आकाश जायसवाल ने कहा कि युवा अपने हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। संचालन गणेश सिंह ने किया। इस मौके पर कृष्ण गोपाल, मनोज कुमार, उमेश सागर, राजेश गौतम, शीतल प्रसाद, प्रमोद सिंह, कमलेश पनिका, राजेश वर्मा, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें