फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंको की छह सौ मेगावाट वाली दूसरी इकाई सेउत्पादन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अनपरा। तीन दिन पूर्व ब्वायलर ट्यूब लीकेज के चलते बंद हुई छह सौ मेगावाट वाली दूसरी इकाई को गुरुवार को उत्पादन पर ले लिया गया। इसके साथ ही परियोजना का उत्पादन बढ़कर बारह सौ मेगावाट के करीब पहुंच गया। यूनिट हेड संदीप गोस्वामी के मुताबिक बेहतर उत्पादन बना रहे, इसके लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन

उधर, अनपरा परियोजना की आईडी फैन में दिक्कत के चलते बुधवार को बंद हुई 210 मेगावाट वाली तीसरी इकाई गुरुवार देर शाम तक उत्पादन पर नहीं आ सकी थी। जीएम एके सिंह ने बताया कि इस इकाई को देर रात तक उत्पादन पर लाने का प्रयास जारी है। वहीं बुधवार को ही ट्यूब लीकेज के चलते बंद हुई पांच सौ मेगावाट वाली चौथी इकाई के एक जुलाई को उत्पादन पर आने की उम्मीद जताई जा रही है। अनपरा की पांच सौ मेगावाट वाली पांचवीं इकाई लंबे समय के लिए अनुरक्षण पर है। इसी तरह ओबरा परियोजना की दो सौ मेगावाट वाली नौ और ग्यारहवीं इकाई के भी ट्रिप रहने से सस्ती बिजली की उपलब्धता को लेकर बेचैनी बनी रही। सिस्टम कंट्रोल को पीक आवर में पूरे समय तक महंगी बिजली खरीदकर हालात संभालने पड़े। समाचार दिए जाने तक राज्य सेक्टर के अनपरा में महज 1331, ओबरा में महज 351, पनकी में 140, पारीक्षा में 718, हरदुआगंज में 422, कुल 2962 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें