फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 68 मुकदमों में पकड़ी गई थी 7,933 लीटर शराब, गड्ढा खोदकर कराई नष्ट

विज्ञापन
हाथीनाला में शराब नष्ट कराती पुलिस।स्रोत पुलिस
विज्ञापन
हाथीनाला। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन दहन के तहत रविवार को थाना हाथीनाला परिसर में प्रभावी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी नागेश सिंह ने बताया कि इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित 68 मामलों में बरामद 7,933 लीटर शराब नष्ट कराई गई।
विज्ञापन

यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के नेतृत्व में हुई। पूरी प्रक्रिया सक्षम मजिस्ट्रेट/राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में निर्धारित कानूनी प्रावधानों के तहत संपन्न कराई गई।
शराब को थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए नष्ट किया गया। नष्ट की गई शराब में 650 लीटर देसी शराब और 7283 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें