फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 765 कॉपियों का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार को दो केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। पहले दिन दोनों केंद्रों पर कुल 765 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में हाईस्कूल की और राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपी जांची जा रही हैं। शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान हाईस्कूल की कुल 540 और इंटरमीडिएट की 225 कॉपी जांची गईं। दोनों केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे। मूल्यांकन केंद्र के अंदर मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहा। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की ओर से जिले में हाईस्कूल की कुल 79,148 कॉपियां और इंटरमीडिएट की 48,141 कॉपियां जांचने के लिए भेजी गई है। हाईस्कूल के कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 41 उप प्रधान परीक्षक, 368 परीक्षक तथा इंटरमीडिएट के कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 24 उप प्रधान परीक्षक एवं 181 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें