दुद्धी। करीब दो माह पूर्व पिपरडीह के कनहर नदी से अवैध खनन में लिप्त पकड़े गए सभी सात ट्रैक्टर से बृहस्पतिवार को प्रति ट्रैक्टर 75 हजार की जुर्माना राशि जमा कराई गई। उसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। ट्रैक्टर स्वामियों ने वन क्षेत्राधिकारी को दोबारा अवैध खनन न करने का शपथ पत्र भी दिया। दुद्धी वन क्षेत्राधिकारी दिवाकर दुबे ने बताया कि केस की सुनवाई के बाद प्रभागीय वनाधिकारी एमपी सिंह ने 75 हजार रुपये प्रति ट्रैक्टर का जुर्माना तय किया था, जिस पर सभी 7 ट्रैक्टर स्वामियों से 75 हजार रुपये प्रति ट्रैक्टर जुर्माना वसूली के बाद ट्रैक्टर स्वामियों से अवैध खनन न करने का शपथ पत्र लेते हुए आज सभी ट्रैक्टरों को छोड़ दिया गया।