फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी में पानी के किल्लत से जूझ रहे हैं ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

केकराही। सदर ब्लॉक के तमाम गांवों में पेयजल का संकट गंभीर हो गया है। कुुओं, हैंडपंपों के साथ छोड़ने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम पंचायतों में टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है लेकिन वह नाकाफी है। कुछ जगहों पर महज एक ही टैंकर से पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी व लू से गावों में लगे ज्यादातर हैंडपंपों ने जवाब दे दिया है। पानी की किल्लत को देखते हुए डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने ग्राम पंचायतों में टैंकर से पानी की आपूर्ति का निर्देश दिया है। इसके तहत रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत केकराही, बबुराही, खैराही, मदार, भरूहा, ऐलाही, पतेरी, करकी, कसया आदि क्षेत्रों में एक-एक टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इससे लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। केकराही प्रधान आशा केशरी, बबुराही प्रधान सुलोचना देवी, खैराही के प्रधान पति देवनाथ यादव, मदार की प्रधान लीलावती देवी, ऐलाही प्रधान मृत्युंजय सिंह, पतेरी प्रधान दीपक सिंह ने बताया कि टैंकरों से ग्रामीणें को पर्याप्त पानी की आपूर्ति की जा रही है। जहां पानी का ज्यादा संकट है वहां भी टैंकर कई चक्कर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण लालता प्रसाद, जोखन यादव, नरेश यादव, रामबृक्ष, रामबचन, श्यामलाल, रामपति यादव, बुधू, सिरी आदि का कहना है कि भीषण गर्मी में शुद्घ पेयजल समय से न मिल पाने के कारण अक्सर लोगों को कम पानी दे रहे हैंडपंपों पर कतार लगाना पड़ रहा है। दोपहर की कड़ी धूप में इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उधर जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती का कहना है कि सभी प्रधानों को एक-एक अतिरिक्त टैंकर खरीदने की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है। जहां कहीं पानी का संकट होगा उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें