अनपरा। लोकसभा के सातवें व अंतिम चरण के चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश के खनहना स्थित सीमा को सील कर दिया।
सीमा पर लगे मजिस्ट्रेट बृज मोहन पटेल ने बताया कि चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए सीमा को 48 घंटे पूर्व सील कर दिया गया है। सीमा पर संदिग्धों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। बताया कि शुक्रवार को लगभग 134 वाहनों की अभी तक जांच की जा चुकी है। जिसमें किसी प्रकार का कोई भी संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है। तीन शिफ्ट में कर्मी काम कर रहे हैं। जांच के समय रिकार्डिंग भी की जा रही है। बताया कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त फोर्स सीमा पर लगायी गई है जो अराजकतत्वों पर नजर बनाये हुए हैं।