फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ निकली महावीर स्वामी की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर में स्थित जैन साधना भवन से बुधवार को धूमधाम से 24वें जैन धर्म के तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मनाई गई। गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकली गई। शोभायात्रा रामलीला मैदान, मेन चौक समेत अन्य मार्गों से भ्रमण करते हुए पुन: जैन साधना भवन पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने मंत्रोचार के साथ महाबीर की पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

जैन साधना भवन से सुबह नौ बजे शोभायात्रा निकली। भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालु शोभायात्रा में पुष्पों की वर्षा करते रहे। कई जगहों पर जैन समाज की ओर से शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन ने कहा कि महावीर स्वामी के बताए गए मार्ग पर चलकर ही समाज का उत्थान संभव है। महावीर स्वामी के सिद्धांत से जैन समाज ने अपनी पहचान पूरे विश्व में बना रखी है। अशोक जैन, धर्मराज जैन ने कहा कि अहिंसा परमो धर्म: के सिद्धांत का अर्थ अहिंसा का रास्ता अपनाने से परम शांति मिलती है। यही सही धर्म का रास्ता है। शोभा यात्रा में साधुराम जैन, विनोद जैन, रामेश्वर जैन, रतन लाल गर्ग, विमल अग्रवाल, पुनीत जैन, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, भाईलाल कोल, पंकज कानोडिया, विकास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें