फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों से सराबोर होली गीतों पर झूमे नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। लायंस क्लब विद्युत विहार के सदस्यों द्वारा शनिवार को आवासीय परिसर स्थित चिल्काझील में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

होली मिलन समारोह को सफल बनाने के लिए होली मंडली की टीम ने होली से संबंधित एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। अबीर से सराबोर बच्चे, पुरुष व महिलाएं होली टोपी लगाकर पूरे रौ में दिखे। मंडली के अलावा क्लब के सदस्यों ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर होली के इस समारोह को यादगार बना दिया। अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन क्लब अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने के लिए इस तरह के समारोह जरूरी है। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष ने आगामी सत्र हेतु पदाधिकारियों की घोषणा की जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। क्लब के उपाध्यक्ष सन्नी शरण को अध्यक्ष व सर्वेश कुमार सिंह को सचिव घोषित किया गया। रीजन चैयरपर्सन लायन के बी मिश्रा व परमजीत सिंह ने नई टीम को बधाई देते हुए और बेहतर आयाम स्थापित करने हेतु शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एस डी सिंह, सज्जन अग्रवाल, डॉ मिश्रा, के बी मिश्रा, सत्य प्रकाश सिंह, ओ पी बंसल, अजित तिवारी, नटवर दास अग्रवाल, परमजीत सिंह, पारस नाथ वर्मा, सच्चिदानंद सिंह, शिव कुमार सिंह, मनीष कुमार गर्ग, तारकेश्वर गुप्ता, प्रवीण पटेल, मिथिलेश कुमार, संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें