फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान में लगेंगे 322 विभागों के कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोक सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में स्थित 322 विभागों से 14524 मतदान कार्मिकों का ऑनलाइन डाटा फीड कर लिया गया है। लेकिन मतदान कार्य हेतु आरक्षित सहित सिर्फ 7585 कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। अब जिला प्रशासन मतदान कराने के लिए तैनात मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

मतदान के लिए कार्मिकों की फिडिंग कराने बाद जिला प्रशासन उन्हें ट्रेनिंग दिलाने में जुट गया है। पिछले दिनों शुक्रवार को कलेक्ट्रेट मेें चारों विधान सभाओं के लिए मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षित किया गया था। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाना है। रविवार को मास्टर ट्रेनरों को द्वितीय चरण की ट्रेनिंग दो पालियों में दी गई। प्रथम पाली में विधान सभा घोरावल व राबर्ट्र्सगंज के मास्टर ट्रेनर्स और दूसरी विधान सभा ओबरा व दुद्धी के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण दिया गया। राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज में एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक मतदान कार्मिकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण रोजाना दो पालियों में राजकीय पालिटेक्निक कालेज में होगा। प्रथम पाली में सुबह 9.30 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 02.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक प्रशिक्षण किया जाएगा। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को ट्रेनिंग कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। उधर रविवार को पालीटेक्रि कॉलेज में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें