घोरावल। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग का सहयोगी संगठन युवक मंगल दल ने शनिवार ने सरौली में शहादत दिवस पर गोष्ठी में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगठन के जिलामंत्री मनोज कुमार दीक्षित ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव अपनी भारत मां की आजादी के लिए 23 मार्च 1931 में अपनी अल्पायु में फांसी पर झूल गए। अपने प्राणों को देश पर न्यौछावर करने वाले इन वीर शहीदों को इनकी शहादत पर नमन किया जाता है। दीक्षित ने कहा कि नौजवानों को उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेते हुए। राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से कार्य करना चाहिए। गोष्ठी में युवक मंगल दल सदर ब्लाक के प्रभारी शाहिद खान, सामाजिक कार्यकर्ता बिरजू पटेल, यूपी पुलिस राकेश पांडेय, विनोद कुमार, छोटू यादव, रामजियावन मौर्य, सुरेंद्र पटेल, सूरज साहनी, रमेश खरवार, रामवृक्ष सिंह, छब्बू पॉल, अमरजीत यादव, महावीर निषाद, पुष्पराज, रिंकू खरवार आदि उपस्थित रहे।