फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.75 करोड़ से खुज्झा में स्थापित होगा राजकीय इंटर कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। विजयगढ़ परिक्षेत्र (चतरा, नगवां ब्लाक) में आजादी के बाद से अब तक अधूरा पड़ा राजकीय इंटर कॉलेज का सपना रविवार को पूरा हो गया। रामगढ़ इलाके के खुज्झा में रविवार को इसके लिए भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया तो तमाम लोगों की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। 2.75 करोड़ से बनने वाले इस कॉलेज से रामगढ़, नगवां, चतरा ब्लाक के साथ चंदौली जिले के नौगढ़ ब्लाक की बड़ी एरिया के लोग (दर्जनों गांव) लाभान्वित होंगे। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने भूमि पूजन के बाद नारियल फोड़ कर इंटर कॉलेज का शिलान्यास किया। कहा किचतरा-नगवां विकास खंड में एक भी राजकीय इंटर कॉलेज नहीं था। इससे गरीब परिवार के बच्चों को पढ़ाई के लिए काफी दिक्कत हो रही थी। खुज्झा में इसके लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध थी। जब उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने इसको गंभीरता से लेते हुए यहां के लिए जीआईसी की घोषणा की। शासन से आवास विकास निर्माण परिषद को भवन निर्माण के लिए करीब 2.75 करोड़ अवमुक्त कर दिए गए हैं। टेंडर भी आमंत्रित किया जा चुका है। 15 माह में विद्यालय का निर्माण पूरा करना होगा। विजयगढ़ परिक्षेत्र के लोग राजकीय डिग्री कॉलेज की मांग कर रहे हैं, जिसके लिए प्रयास जारी है। डीआईओएस फूलचंद यादव ने कहा कि नगवां, चतरा ब्लाक के लिए जीआईसी की जरूरत थी। दो विद्यालय हाईस्कूल तक उच्चीकृत किए गए। अब इंटर कॉलेज की भी मांग पूरी हो गई है। पूर्व विधायक तीरथराज, जिला पंचायत सदस्य राममूरत, पूर्व प्रधान प्रेमनाथ चौबे, प्रधान पवन शुक्ला, शीतला आचार्य, कमलेश चौबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष शुक्ल, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को विद्यालय की जमीन बचाए रखने के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश पांडेय, हरिहर सिंह, हरि शंकर राम, अनुज ओझा, राजेंद्र कुमार, कमलेश यादव, अबुलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें