फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागलपुर साड़ी व जबलपुर की तवा आइसक्रीम रहा आकषर्ण का केन्द्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरौली। एनसीएल जयंत परियोजना की समर्पिता महिला समिति की ओर से विजय स्टेडियम में शनिवार को रंग-रंगीला मेले का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कृति महिला समिति की अध्यक्षा संगीता सिन्हा व विशिष्ट अतिथि महिला मंडल की उपाध्यक्षा प्रतिमा पांडेय, नीलू ठाकुर ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में खान-पान, मनोरंजक खेल, स्थानीय उत्पादों के 39 स्टॉल लगाए गये। मेले में भागलपुरी साड़ी, जबलपुर से आये तवा आइसक्रीम, कुल्हड़ चाय, फ्लेवर्ड पान आकर्षण के केंद्र रहे। बच्चों के लिए रोचक गेम्स व ग्रामीण युवतियों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए गये। खरीदारों के लिए 50 लकी ड्रॉ की भी व्यवस्था थी, जिसके विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट प्रदान किए गए। मेले में एनसीएल के कोयला परियोजनाओं के महाप्रबंधकों ने भी अपनी टीमों के साथ शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें