फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका जूनियर सौ मीटर दौड़ में सोनी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा इंटरमीडिएट कालेज में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती वंदना से की गई। सोनी ग्रुप ने गीत प्रेम रतन धन पायो एवं पल्लवी के एकल नृत्य की प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद विद्यालय के छात्राओं ने अपने मां बाप का दिल न दुखाना की प्रस्तुति की। अंशु माथुर एंड ग्रुप की दी गई प्रस्तुति समय होवे बलवान पर उपस्थित दर्शक लोट पोट हो गए। विदाई गीत ने लोगों को भावुक कर दिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर बालिका वर्ग के सौ मीटर दौड़ में सोनी प्रथम व श्वेता द्वितीय, दो सौ मीटर में सोनी प्रथम व पिंकी द्वितीय, चार सौ मीटर में बबिता प्रथम एवं बबिता यादव द्वितीय, आठ सौ मीटर में सोनी प्रथम व प्रिया द्वितीय, तथा 1500 मीटर में बबिता प्रथम व सुचिता एवं तीन हजार मीटर में प्रिया प्रथम व सूचित द्वितीय रहीं। सीनियर बालिका वर्ग के सौ मीटर में खुशबू प्रथम, व दीक्षा द्वितीय, दो सौ मीटर में दीक्षा प्रथम व अर्चना द्वितीय, चार सौ मीटर में प्रथम व खुशबू द्वितीय, आठ सौ मीटर में सुमन प्रथम व पल्लवी द्वितीय व 1500 मीटर में पल्लवी प्रथम व अर्चना द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद सीनियर बालिका में सुमन प्रथम, खुशबू द्वितीय, ऊंचीकूद में सुनीता प्रथम व गायत्री द्वितीय रहीं। लंबी कूद जूनियर बालिका में नीलू प्रथम व खुशी द्वितीय, ऊंचीकूद में नीलू प्रथम व अंजलि द्वितीय रहीं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा, अधीक्षण अभियंता एमएल पांडेय, लवकुश अग्रहरि, अनिल कुमार सिंह, अनामिका चटर्जी, राजेंद्र प्रसाद, विजय कुमार, रवीश कुमार, संगम लाल, राजेश शर्मा, पीएन सिंह मौजूद रहे। संचालन क्रीड़ा शिक्षक अनिल कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें