ओबरा। ओबरा तापीय परियोजना के सिविल विभाग द्वारा वीआईपी गेस्ट हाउस परिसर में बकाया आवासीय किराए को लेकर कैंप लगाया गया। दो दिवसीय कैंप के दौरान परियोजना आवासीय परिसर में आवंटित गैर निगमीय लोगों से लगभग दस लाख रुपये बकाया किराया जमा कराया गया। सिविल विभाग ने बाकायदारों को चेतावनी दिया कि कैंप में बकायादार किराया जमा नहीं किए तो उनकी बिजली, पानी काटने के साथ ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग के सहायक अभियंता संजय शुक्ला ने बताया कि राजस्व को बढ़ाने के लिए दो दिवसीय कैंप में लगभग दस लाख रुपये बकाया आवासीय किराया जमा कराया गया। बताया कि जिन लोगों ने अपना बकाया किराया जमा नहीं कराया हैं वे सिविल कार्यालय में जमा करा दें। कैंप में सहायक अभियंता अतुल यादव, अवर अभियंता राघवेंद्र प्रताप सिंह, कार्यालय सहायक उमेश कुमार सिंह, अरुण यादव, सुदामा, आंशु, पंकज, चंद्रबली यादव आदि शामिल रहे।