दुद्धी। भाऊराव देवरस पीजी कालेज दुद्धी के नव निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों की अगुवाई में स्नातक और परास्नातक छात्र-छात्राओं का एक दल पर्यावरण अध्ययन के लिए देश के तीसरे अति प्रदूषित क्षेत्र ऊर्जांचल का दौरा करेगा। छात्र संघ की उपाध्यक्ष पूजा विश्वकर्मा ने बताया कि अध्ययन दल में 70 छात्र छात्राएं शामिल रहेंगे, जिसमें छात्र संघ अध्यक्ष परमजीत सिंह, महामंत्री शुुभांगी, पूर्व अध्यक्ष नीरज शर्मा, आशुतोष जायसवाल, महेश अग्रहरी, आकांक्षा झा, अनुष्का, सत्यम, मंजू आदि की प्रमुख रूप से मौजूदगी रहेगी। यह दल प्रदूषित इलाके के प्रमुख केंद्र विंदु अनपरा गांव, औड़ी मोड़, ककरी, रेणुसागर, बेलवादह आदि स्थानों पर मौजूदा स्थिति की जानकारी लेगा। लौटने के बाद यह कालेज में पर्यावरण के मसले पर परिचर्चा का आयोजन करेगा, जिसमें छात्र-छात्राओं को इसके प्रति जगरूक किया जाएगा।