अनपरा। भारतीय मजदूर संघ शाखा बीना द्वारा शुक्रवार को स्थानीय कार्यालय में बैठक कर आठ जनवरी से प्रस्तावित दो दिवसीय राष्ट्र व्यापी हड़ताल से विरत रहने का निर्णय लिया है। बीना शाखा अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि पूर्व में 12 सूत्रीय मांगों के लिए जो आन्दोलन किया गया था। उनमें से सात मांग को वर्तमान सरकार ने पूर्ण कर श्रमिक जगत को काफी राहत दी है। उन्होनें कहा कि मजदूर जगत में समस्याओं का अंबार है लेकिन वर्तमान सरकार की नीति व नियत दोनों स्पष्ट है। सरकार समस्याओं के समाधान के लिए सजग व प्रयासरत है। बीना शाखा के सचिव प्रेम लाल पटेल ने कहा कि सरकार ने मजदूर हितों में कई ऐतिहासिक फैसले लिए है। बोनस व ग्रेच्यूटी में संशोधन कर सीमा बढ़ाने, भविष्य निधि, पेंशन में सुधार हेतु कमेटी का गठन कर अपनी नीति स्पष्ट की है। प्रसूति प्रसूविधा अनिधिनिम में संशोधन कर महिला कर्मचारियों को 26 सप्ताह का अवकाश करने, आंगनबाड़ी व आशा कर्मियों के मानदेय में 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी व मध्याह्न भोजन में लगे कर्मचारियों को राहत दिलाने के स्पष्ट संकेत दिये है। ऐसे में यह राजनैतिक बंदी का न तो कोई औचितत्य न ही कारण। सीपी सिंह ने कहा कि बीएमएस मजदूर विरोधी निर्णयों का दृढ़ता से विरोध कर अपनी छवि को स्पष्ट रूप से सरकार और समाज के सामने रखता है। यदि सरकार मजदूर हितों के लिए काम करती है तो उसका भी बीएमएस सहयोग करती है अन्यथा दृढ़ता से विरोध भी करती है। इस अवसर पर मयंक तिवारी, बृजमोहन, बसंत सिंह, बीके सिंह, गौकरन यादव, प्रकाश पटेल, सीडी सिंह, हंसराज सिंह मौजूद थे।