ओबरा। स्थानीय किड्स केयर इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार को डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चार ग्रुपों द्वारा प्रतिभाग किया गया। ग्रुप ए में सौमिता कुशवाहा प्रथम, द्वितीय एंजल वर्मा तथा तृतीय इफा खान रहीं। ग्रुप बी में अनन्या सिंह प्रथम, द्वितीय शांभवी जीत एवं आराध्या श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप सी में काजल यादव प्रथम, शगुन सिंह द्वितीय एवं एकता सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं ग्रुप डी में पलक एवं प्रांजल तिवारी संयुक्त रूप से प्रथम, रितिका यादव द्वितीय एवं सोनिया कुमारी दुबे तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक वर्षा मालवीय, पुनीता सिंह एवं सुमित होरो रहे। विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सत्यपाल सिंह तनेजा, अमरदीप सिंह, जसकृति तनेजा, सुनील गुप्ता, जगजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमोद यादव, शब्बीर अंसारी, कुमार सौरभ सिंह, प्रियंका कालरा, इरफाना आदि सहित विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिका एवं अभिभावक मौजूद रहे।