फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने टीम के सामने दर्ज कराया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत हुए ऑप्टिकल सर्वे के अनुसार संयुक्त टीम को सोमवार को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान म्योरपुर पहुंचे एसडीएम रामचंद्र ने लोगों को शांत कर वस्तुस्थिति बताई। तब ग्रामीण मान गए। इसके बाद सर्वे टीम ने अपना काम किया। केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत म्योरपुर हवाई पट्टी को हवाई अड्डे का रूप देने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा कराए गए ऑप्टिकल सर्वे के मुताबिक हवाई अड्डे के आसपास भवनों की ऊंचाई कम करने को लेकर चल रहे काम पर सोमवार को ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने कहा कि जिस तरह से मार्किंग की जा रही है ऐसे में उनका घर ही टूट जाएगा। इस पर सर्वे टीम में उड्डयन विभाग के बाबतपुर एयरपोर्ट के असिस्टेंट मैनेजर संतोष कुमार मौर्या ने लोगों को समझाया कि उनको रहने के लिए घर बच जाएगा। उपजिलाधिकारी रामचंद्र भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उनके रहने के लिए एक तल्ले का मकान रह जाएगा। संयुक्त टीम में उड्डयन विभाग के असिस्टेंट मैनेजर संतोष कुमार मौर्य, राजस्व विभाग के कानूनगो आरिफ, लोक निर्माण विभाग के जेई संतोष कुमार सिंह, नंदलाल व बालगोविंद सिंह मौजूद रहे। ग्रामीणों में सोनाबच्चा अग्रहरि, बसंतलाल, गौरीशंकर सिंह, हरदीप सिंह, अरविंद सिंह, जगदीश सिंह, बबलू, राजेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें