फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राख उपयोग व प्लांट सुरक्षा पर फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक अजीत कुमार तिवारी ने शत प्रतिशत राख उपयोग व प्लांट के सुरक्षा पर फोकस करते हुए कहा कि इन दोनों मुद्दों पर विशेष ध्यान है। श्री तिवारी परियोजना के मैत्री सभागार बुधवार शाम आयोजित व्यावसायिक उत्कृष्टता सत्र के शुभारंभ मौके पर बोल रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बीई टीम के क्वालिटी चैंपियन रामकृष्ण पटवर्धन ने कार्यकारी निदेशक श्री तिवारी व परियोजना के महाप्रबंधकगण एवं विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में किया। इस मौके पर विंध्याचल द्वारा देश के विशालतम विद्युत संयंत्र की सफलता की कहानी, इसकी चुनौतियों, सीएसआर गतिविधियों के प्रति समर्पण, पर्यावरण से संबंधित चिंताओं, नई पहलए इसकी प्रमुख उपलब्धियों एवं प्रशंसा पर एक लघु विवरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी की धरोहर एवं ऊर्जांचल क्षेत्र पर विंध्याचल परियोजना द्वारा तैयार की गई फिल्म विकास की धरोहर का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे असेसर्स एवं दर्शकों की ओर से खूब सराहा गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री पटवर्धन ने एनटीपीसी के बीई माडल एवं इसकी बारीकियों पर प्रकाश डाला। कार्यकारी निदेशक अजीत कुमार तिवारी ने बीई असेसमेंट टीम का स्वागत किया और उन्हें परियोजना में आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री तिवारी ने कहा कि टीम विंध्याचल अपने कार्यों के प्रति हमेशा ही सजग रहती है । उन्होंने कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दे रहे हैं । साथ ही राख के शत प्रतिशत उपयोग एवं प्लांट सुरक्षा पर भी हमारा विशेष ध्यान हैं। महाप्रबंधक तकनीकी सेवाएं संगीता कौशिक ने बीई टीम का स्वागत किया। प्रबन्धकए मानव संसाधन कामना शर्मा ने विंध्याचल की सीएसआर गतिविधियों पर एक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें