अनपरा। रीवा-रांची राष्ट्रीय राज मार्ग पर गुरुवार को औड़ी के समीप एक सवारी जीप व कोयला लदे ट्रेलर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे जीप में सवार चार में से दो लोग घायल हो गए।
गुरुवार को एक जीप औड़ी मोड़ से कुछ सवारियों को लेकर सिंगरौली जा रही थी, इसी दौरान सिंगरौली से एक निजी कंपनी को कोयला लेकर आ रहा एक ट्रेलर की आमने सामने की टक्कर हो गयी। संयोग ही था कि टक्कर ज्यादा भीषण नहीं हुआ, नहीं तो घटना बड़ी हो सकती थी। घटना में डिबुलगंज निवासी दो महिलायें घायल हो गईं, जिनका उपचार स्थानीय चिकित्सालय में किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।