फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामधुन गाकर निकाली पद यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। कांग्रेसियों ने मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पदयात्रा निकाली। नगर अध्यक्ष जेपी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामधुन गाते हुए मुख्य बाजार से रेलवे स्टेशन तक का भ्रमण किया। गोष्ठी कर गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष ने बताया कि गांधी जी सदैव सत्य और अहिंसा के प्रबल उत्प्रेरक थे, जिनके मूल्यों और सिद्धांतों पर चलते हुए कांग्रेस ने स्वाधीनता की लड़ाई लड़ी। आजादी के बाद भी दलित, शोषित, महिलाओं, बेरोजगारों एवं समाज के दबे कुचले पिछड़े वर्गों की भलाई के लिए सतत प्रयास किया है। कांग्रेस ने गांधी जी के बताए हुए सत्य, अहिंसा एवं सहअस्तित्व के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, सहिष्णुता और सौहार्द को सदैव बनाए रखा। प्रभारी कमलेश ओझा गांधी जी के आदर्शों को ही आज के राजनैतिक परिवेश के लिए अतिमहत्वपूर्ण बताया। यहां ओपी सिंह, संतोष पाठक, राजपति साहनी, योगेश दूबे, हाकिम, जहीर खां, संजय मौर्य, संतोष मौर्य, शंभूनाथ खरवार, सलीम अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें