सोनभद्र। दो दिन पूर्व शाहगंज थाना क्षेत्र के मोराही गांव में सर्प ने राम सोनी को (28) को डंस लिया था। इसकी जानकारी होने पर घरवाले युवक को झाड़फूंक कराने के लिए गाजीपुर एक मंदिर पर ले गए। लेकिन घंटों झाड़फूंक होने के बाद भी युवक की हालत में सुधार नहीं हुआ। सोमवार की दोपहर बाद घरवाले उसे बीएचयू वाराणसी ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उसे देखते ही जवाब दे दिया। यहां से घरवाले राम सोनी को शाम करीब छह बजे जिला अस्पताल लोढ़ी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।