फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब स्टेशन पर तालाबंदी की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। ब्लॉक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति मनमानी ढंग से की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं में असंतोष है। मंगलवार को उपभोक्ताओं ने बभनी गांव में प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दिया कि यदि तीन दिनों में आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो सब स्टेशन में तालाबंदी की जाएगी। बभनी सब स्टेशन से ग्रामीणों को चार घंटे भी आपूर्ति नही मिल पा रही है। आपूर्ति कब बहाल होती है और कब बंद होती है इसका कोई समय नहीं रह गया है। उपभोक्ता अरुण, असलम, शिवम, आकाश, राजा, पवन, इस्लाम, असफाक, अनिल गोसाई, विशाल जायसवाल, राहुल, राजबली, शब्बीर अरविंद सहित तमाम लोग मंगलवार को सब स्टेशन पहुचे और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। अरूण कुमार ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि बभनी के लोग अप्रैल माह से लगातार आपूर्ति में सुधार की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें