रामगढ। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पुरना मोड़ के पास कुत्ते के बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। इससे बाइक सवार अरूण पांडेय (25), सोनम त्रिपाठी (22) साक्षी त्रिपाठी (2) निवासी ऊचका थाना घोरावल घायल हो गए। शाम चार बजे के करीब तीनों बाइक से रायपुर थाना क्षेत्र के नंदना स्थित रिश्तेदारी से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में घटना हो गई। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तियरा ले जाया गया। हालत गंभीर देख सोनम और साक्षी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।