फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर्स प्रोटेक्शन एक्ट किया जाए लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। ऊर्जा मंत्री द्वारा बिजली अभियन्ताओं एवं कर्मचारियों को पूर्ण सुरक्षा एवं संरक्षण देने तथा उपद्रवियों को रासुका में निरूद्ध करने की घोषणा के बाद भी न तो अभियन्ताओं पर हमले रूके हैं और न ही आज तक उपद्रवियों पर रासुका लगाई गयी है जिससे ऐसे तत्वों बिजली चोरों के हौसले बुलन्द है एवं बिजली अभियन्ता तथा उनका परिवार भयाक्रान्त है। अभियन्ताओं ने मांग की कि उन्हें स्थाई सुरक्षा प्रदान की जाये, बिजली चोरों-उपद्रवी तत्वों के विरूद्ध रासुका लगाया जाये, बिजली अधिकारियों को काउण्टर एवं झूठी एफआईआर से संरक्षण प्रदान किया जाये,इन्जीनियर्स प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किया जाये एवं अभियन्ताओं को मजिस्टीरियल पावर प्रदान की जाये जिससे विद्युत चोरी एवं राजस्व वसूली अभियान को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन

वक्ताओं ने ऊर्जा निगमों में गैर तकनीकी व्यक्तियों द्वारा नित नये-नये प्रयोग किये जाएं, अनाप-शनाप आदेशों का पालन करने के निर्देश देने एवं अपना समय काटने की प्रवृत्ति एवं इससे हो रही सरकारी धन की बबार्दी पर चिन्ता व्यक्त करते हुए तत्काल ऊर्जा निगमों का प्रबन्धन बिजली विशेषज्ञों को सौंपने तथा सभी कन्सलटेन्टों के अनुबन्ध निरस्त किये जाने तथा शक्ति भवन से इन्हें बाहर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये कन्सलटेन्ट सरकार एवं विभाग की गोपनीय सूचनायें एकत्रित कर रहे हैंए गोपनीय बैठकों एवं महत्वपूर्ण निर्णयों में भरपूर दखल दे रहे हैं जो आपत्तिजनक है। अत: आवश्यक है कि इन फर्जी कन्सलटेन्टों को ऊर्जा निगमों से तुरंत बाहर का रास्ता दिखाया जाए तथा ऊर्जा क्षेत्र को और बबार्दी से बचाने के लिए ऊर्जा निगमों का प्रबन्धन बिजली विशेषज्ञों को सौंपा जाये। बैठक में उत्पादन निगम के नियन्त्रण में बन रही करछना परियोजना को उत्पादन निगम को सौंपने एवं लैंको अनपरा सी ताप विद्युत गृह को उत्पादन निगम द्वारा टेकओवर किये जाने की मांग की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें